Lucknow City

यूपी दिवस 2026: विभूतियों को मिला यूपी गौरव सम्मान… पांच जिलों के डीएम भी हुए सम्मानित

अंतरिक्ष विज्ञान शिक्षा, साहित्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण क्षेत्र से जुड़ी हैं विभूतियां, युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत जिलाधिकारियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

लखनऊ, 24 जनवरी 2026:

‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर यूपी दिवस के आगाज के दिन समारोह के मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली पांच विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) योजना में लक्ष्य के करीब पहुंचकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों के डीएम यूपी दिवस में सम्मानित किए गए। वहीं सबसे अधिक ऋण वितरण करने वाले बैंक प्रतिनिधि भी पुरस्कृत किये गए।

समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह व सीएम योगी की मौजूदगी में अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर शुभांशु शुक्ल, अलख पांडेय को शिक्षा, उद्यमिता व स्वावलंबन के क्षेत्र में रश्मि आर्य को शिक्षा एवं नवाचार, डॉ. हरिओम पंवार को साहित्य व डॉ. सुधांशु सिंह को कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य व योगदान के लिए यूपी गौरव सम्मान दिया गया। पुरस्कार के रूप में इन्हें 11 लाख रुपये, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026-01-24 at 4.10.36 PM

ये भी पढ़ें:

बता दें कि पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) योजना चल रही है। जिला स्तर पर युवाओं को लाभान्वित करने में डीएम का खास रोल रहता है। अभियान के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में पांच जनपद और उनके डीएम चुने गए। इसी के तहत जौनपुर के डीएम डा. दिनेश चन्द्र, आजमगढ़ के डीएम रवीन्द्र कुमार, हरदोई के डीएम अनुनय झा, अंबेडकरनगर के डीएम अनुपम शुक्ला व झांसी के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को सम्मानित किया गया।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-01-24 at 4.10.35 PM

सर्वाधिक ऋण वितरण पर बैंक प्रतिनिधि हुए सम्मानित

इसके साथ ही योजना के तहत लाभार्थियों को सबसे ज्यादा ऋण वितरण करने वाले बैंकों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें बैंक आफ इंडिया के महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार, बैंक आफ बड़ौदा के महाप्रबंधक शैलेन्द्र सिंह, स्टेट बैंक आफ इंडिया के महाप्रबंधक अनिल कुमार, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के महाप्रबंधक एससी चक्रवर्ती व यूनियन बैंक आफ इंडिया के महाप्रबंधक राजेश कुमार शामिल रहे।

 

ये भी पढ़ें  जनता दर्शन में पहुंचे फरियादी, योगी ने अधिकारियों से कहा- भरोसा लेकर आने वाले निराश न हों

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link