Lucknow City

स्कूल से घर लौटा, दोस्तों के साथ नहाने गया… फिर तालाब से मिली छात्र की लाश

स्कूल से लौटने के कुछ ही देर बाद छोटे भाई और दोस्तों के साथ किसान पथ किनारे बने तालाब में उतरा था किशोर, करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद SDRF ने बाहर निकाला, पीजीआई अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 17 मई 2026:

राजधानी के पीजीआई इलाके में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। दरअसल घर के मुखिया का 13 साल का बेटा स्कूल से घर लौटने के बाद तालाब में नहाने गया। किशोर गहरे पानी का अंदाजा नहीं लगा सका। उसे डूबते देख भाई व दोस्त भागकर घर आए और पूरी बात बताई। दो घंटे की मशक्कत के बाद SDRF ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना ग्राम सभा खेड़ा कल्ली पश्चिम की है। यहां रहने वाले राकेश का बेटा जितेंद्र शनिवार सुबह रोज की तरह स्कूल गया था। दोपहर में घर लौटने के बाद वह अपने छोटे भाई मनीष और दो दोस्तों के साथ किसान पथ किनारे बने तालाब में नहाने चला गया। नहाते समय जितेंद्र अचानक गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद छोटे भाई और दोस्तों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में समा गया। घबराया मनीष भागकर घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-17 at 11.07.44 AM

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस, स्थानीय थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए SDRF को भी बुलाया गया। टीम ने करीब दो घंटे तक तालाब में तलाश की और आखिरकार जितेंद्र को बाहर निकाला। उसे फौरन पीजीआई अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता राकेश ने बताया कि परिवार में चार बेटियों के बाद जितेंद्र और मनीष दो बेटे थे। जितेंद्र पांचवें नंबर का था। बड़े बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर चीखों के बीच बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  धामी सरकार ने दिखाया जवाबदेही का नया मॉडल, 'जन-जन की सरकार' अभियान ने दर्ज की ये बड़ी उपलब्धि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button