Lucknow City

LDA का बुलडोजर एक्शन: BKT में 30 बीघा की 5 अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पारा के 2 अवैध निर्माण सील

लखनऊ में उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर दो जोनों की संयुक्त कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति कराए हो रहे निर्माण पर कसा शिकंजा

लखनऊ, 29 जुलाई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्यों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को एलडीए की प्रवर्तन टीमों ने बीकेटी और पारा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया।
lda-demolishes-illegal-plotting-bkt-seals-construction-para-lucknow (2)

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने बीकेटी के ग्राम भैसामऊ में अभियान चलाया। जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि वारिस खान, राम औतार प्रॉपर्टीज, राहुल यादव, मुकेश वर्मा, राम सागर यादव, सुरेन्द्र कुमार व अन्य द्वारा लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही पांच अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर सड़क, बाउंड्री और अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।
lda-demolishes-illegal-plotting-bkt-seals-construction-para-lucknow (3)

वहीं, प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने पारा थाना क्षेत्र में दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह के अनुसार आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट के आगे गौरव यादव व अन्य द्वारा करीब 2000 वर्गमीटर भूखंड पर बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराया जा रहा था। इसके अलावा पूर्वीदीन खेड़ा में प्रहलाद, पंचम पाल व अन्य द्वारा लगभग 800 वर्गमीटर भूखंड पर भूतल पर दुकानों और प्रथम तल पर कमरों का निर्माण कराया जा रहा था।

ये भी पढ़ें:

यह दोनों ही निर्माण एलडीए से स्वीकृति लिए बिना किए जा रहे थे। उन्हें प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर सील कर दिया। एलडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राजधानी में अवैध प्लॉटिंग और नियमों के विपरीत निर्माण कार्य किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे मामलों की लगातार निगरानी की जा रही है। भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ में जनआक्रोश : नफरत और महिला-दलित विरोधी घटनाओं के खिलाफ महिला व छात्र संगठनों का प्रदर्शन

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link