Lucknow CityUttar Pradesh

पशु चिकित्सा छात्रों की दूर हुईं मुश्किलें… भत्ते में वृद्धि से जेब का बोझ घटा, पढ़ाई पर रहेगा फोकस

इंटर्नशिप भत्ता तीन गुना होने से रहने, आने-जाने व प्रशिक्षण के खर्च की चिंता कम होगी, आर्थिक राहत मिलने से छात्र फील्ड ट्रेनिंग पर ज्यादा ध्यान दे सकेंगे, प्रदेश के 300 विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ

लखनऊ, 18 मई 2026:

यूपी में पशु चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए इंटर्नशिप अब पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगी। योगी कैबिनेट के फैसले के बाद प्रदेश के पशु चिकित्सा छात्रों को 4,000 रुपये प्रतिमाह की जगह 12,000 रुपये प्रतिमाह इंटर्नशिप भत्ता मिलेगा। यानी हर महीने 8,000 रुपये अतिरिक्त मिलने से उनकी पढ़ाई और प्रशिक्षण से जुड़ी आर्थिक परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।

पशु चिकित्सा की इंटर्नशिप केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं होती। इस दौरान छात्रों को पशु चिकित्सालयों, लैब और गांवों में जाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण लेना पड़ता है। कई बार उन्हें घर से दूर रहना पड़ता है और आने-जाने, भोजन, किराया, किताबों और अन्य जरूरी खर्च खुद उठाने पड़ते हैं। अब बढ़ा हुआ भत्ता इन जरूरतों को पूरा करने में बड़ी मदद करेगा।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 4.07.18 PM

ये भी पढ़ें:

आर्थिक दबाव कम होने का सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ेगा। अब उन्हें खर्च की चिंता में उलझने के बजाय इलाज की तकनीक, रोगों की पहचान, टीकाकरण और फील्ड वर्क पर ज्यादा ध्यान देने का मौका मिलेगा। इससे उनकी ट्रेनिंग की गुणवत्ता बेहतर होगी और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ पेशेवर जीवन में कदम रख सकेंगे।

इस फैसले से उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, आचार्य नरेंद्र देव और सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत 300 छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह के अनुसार, बेहतर भत्ता मिलने से इस क्षेत्र में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। साथ ही पशु चिकित्सक बनने की तैयारी कर रहे छात्रों का मनोबल मजबूत होगा। इसका फायदा आगे चलकर पशुओं के इलाज, रोग नियंत्रण और पशुधन विकास के रूप में पूरे प्रदेश को मिलेगा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  UP में निवेश को स्किल सपोर्ट : सरकार ने शुरू की कौशल कनेक्ट सेल, उद्योगों को रियल-टाइम में मिलेगा प्रशिक्षित कार्यबल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link