Uttar Pradesh

अब माननीयों को रेवड़ी की तरह नहीं जारी होंगे विधानसभा पास, बस दो मिलेंगे वो भी हाईटेक

लखनऊ, 20 मार्च 2025:

यूपी के विधायकों को जारी विधानसभा पास अब रेवड़ी की तरह नहीं बाटे जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नया नियम लागू करने का फरमान जारी कर दिया है। अप्रैल तक पहले जारी हो चुके पास कैंसिल होंगे। इसकी जगह हाईटेक आरएफ आईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) कार्ड जारी होंगे वो भी सिर्फ दो।

विधायकों के नजदीकी भी पास व हूटर के सहारे दिखाते थे रौब, कई बार हुए विवाद

आम तौर अभी तक प्रदेश भर के विधायक अपने काफिले की हर गाड़ी के लिए पास जारी करा लेते थे। इनके नाम लगे पास वाले वाहन किसी नजदीकी के होते या फिर रिश्तेदारों के। यानी विधायक जी खुद तो पास लगा कर चल ही रहे हैं उनके नजदीकी भी पास के साथ हूटर लगाकर रौब झाड़ने में पीछे नहीं रहते। टोल प्लाजा पर भी कई बार विवाद हुआ। विधायक पास लगे वाहन में माननीय सवार नहीं थे और वाहन सवार प्लाजा कर्मियों से उलझ पड़े। ऐसे ही तमाम दुरुपयोग पर अब गम्भीर रुख अख्तियार किया गया है।

ये भी पढ़ें:

अप्रैल तक निरस्त होंगे सभी पास, नए पास में प्रयोग होगी रेडियो फ्रीक्वेंसी टेक्नोलॉजी

Advertisement

इसके तहत विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने निर्णय लिया है कि अब विधायकों को सिर्फ दो पास जारी किए जाएंगे। ये पास आरएफ टेक्नोलॉजी के होंगे। जिनके सामने आते ही विधानसभा सभा गेट के बैरियर खुल जाएंगे। ये भी निर्देश दिए गए है कि पहले जारी हुए बेतहाशा पासों को अप्रैल माह के अंत तक निरस्त कर दिए जाएं। उन्होंने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि नई व्यवस्था में दो के अलावा अतिरिक्त पास जारी करने के लिए कोई आग्रह न करें।

ये भी पढ़ें  आगरा : सुरक्षा पर सवाल, चोर ले उड़े पुलिस की चीता मोबाइल मोटरसाइकिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link