Lucknow CityUttar Pradesh

लखनऊ : हाई सिक्योरिटी जोन में आत्मदाह की कोशिश से हड़कंप, पुलिसकर्मियों ने ऐसे बचाई दो की जान

हजरतगंज स्थित लोकभवन के गेट पर एक महिला ने अपने भांजे के साथ आत्मदाह करने की कोशिश की, जमीन विवाद से है परेशान, पेट्रोल डालते है पुलिसकर्मियों ने पकड़ा

लखनऊ, 28 जनवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के हाई सिक्योरिटी जोन हजरतगंज में विधानभवन के सामने स्थित लोकभवन के गेट नंबर-9 पर बुधवार को एक महिला ने अपने भांजे के साथ आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला ने खुद और भांजे पर पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया। आग लगाने से पहले ही मौके पर तैनात पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और बड़ा हादसा टल गया। इस घटना से हड़कंप मच गया।

महिला और उसके भांजे को हिरासत में लेकर पुलिसकर्मी हजरतगंज कोतवाली ले गए और पूछताछ की। महिला की पहचान काकोरी क्षेत्र की निवासी नीतू कुमारी के रूप में हुई है। पूछताछ में नीतू ने बताया कि गांव के दबंगों द्वारा उसके भाई की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

WhatsApp Image 2026-01-28 at 2.39.54 PM

ये भी पढ़ें:

नीतू के अनुसार उसका भाई अजय कुमार गांव में रहता है और वहीं उसकी जमीन है। गांव के एक व्यक्ति ने रास्ता मांगने के बहाने करीब आठ बिस्वा जमीन पर कब्जा कर लिया है। जब भी खेत पर जाने की कोशिश करते हैं तो जान से मारने की धमकी दी जाती है। नीतू ने आरोप लगाया कि नीरज ने खेत में बुलाकर उसके भाई अजय की बेरहमी से पिटाई की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

महिला के मुताबिक आरोपी जमीन को बेहद कम कीमत पर खरीदना चाहता है। इसी दबाव में लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि भाई डर के मारे कमरे में बंद होकर रहने को मजबूर है और बाहर निकलने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा। नीतू का कहना है कि इस पूरे मामले को लेकर थाने से लेकर अधिकारियों तक शिकायत की गई लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने से हताश होकर उसने यह कदम उठाया।

पुलिस जांच में सामने आया कि नीतू एक बोतल में पेट्रोल जैसा पदार्थ लेकर पहुंची थी और गेट नंबर-9 के पास खुद पर और भांजे लालता प्रसाद पर तेल डालने लगी। तभी पुलिस की नजर पड़ी। महिला पुलिसकर्मियों ने बोतल छीनकर दोनों को सुरक्षित हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  ED ने BBC पर लगाया 3.44 करोड़ रुपये का जुर्माना, एफडीआई उल्लंघन के तहत की गई कार्यवाही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link