Lucknow CityNationalUttar Pradesh

यूपी के किसानों के लिए शुरू हुई ये कृषि हेल्पलाइन, बस कॉल पर मिलेगी हर कृषि योजना की पूरी जानकारी

किसानों की सुविधा के लिए यूपी में हेल्पलाइन शुरू की गई है, किसान 0522-2317003 पर कॉल करके कृषि योजनाओं की जानकारी घर बैठे पा सकेंगे

लखनऊ, 28 जनवरी 2026:

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए एक अहम कदम उठाया है। अब किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कृषि विभाग ने एक विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की है, जिसके जरिए किसान घर बैठे ही कृषि से जुड़ी हर जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

कृषि विभाग की हेल्पलाइन का शुभारंभ

आज लखनऊ स्थित कृषि निदेशालय में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने इस हेल्पलाइन का शुभारंभ किया। इस मौके पर सचिव कृषि इंद्रविक्रम सिंह, कृषि निदेशक पंकज त्रिपाठी, अपर निदेशक आशुतोष मिश्र, संयुक्त निदेशक ब्यूरो अखिलेश कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:

सुबह 10 से शाम 6 बजे तक मिलेगी सुविधा

Advertisement

कृषि विभाग की यह हेल्पलाइन सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगी। किसान 0522-2317003 नंबर पर कॉल कर अपनी समस्याओं और सवालों का समाधान पा सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य किसानों को समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराना और उनकी परेशानियों को कम करना है।

WhatsApp Image 2026-01-28 at 5.55.09 PM

एक कॉल पर मिलेगी जानकारी

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि हेल्पलाइन के जरिए किसानों को डिजिटल कृषि सर्वेक्षण, फॉर्मर रजिस्ट्री, सोलर पंप, कृषि यंत्रों पर अनुदान, बीज, उर्वरक और कीटनाशकों से जुड़ी सभी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, लाभकारी कार्यक्रमों और कृषि निवेश से संबंधित विवरण भी किसानों को फोन पर ही मिल सकेगा।

उत्पादन और आमदनी बढ़ाने में मिलेगी मदद

इस हेल्पलाइन के माध्यम से किसान नवीन कृषि तकनीक, नए कृषि यंत्र, शोध और प्रयोग से जुड़ी जानकारियां भी प्राप्त कर सकेंगे। इससे न केवल कृषि उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि किसानों की आमदनी में भी इजाफा होगा। सरकार का लक्ष्य है कि जानकारी के अभाव में कोई भी किसान किसी योजना से वंचित न रहे।

ये भी पढ़ें  ‘रट्टा सिस्टम’ खत्म! बच्चा कितना सीख रहा है... इस पर शिक्षकों की लगेगी विशेष क्लास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link