Uttarakhand

उत्तराखंड के छात्रों के लिए चलता-फिरता टेक क्लासरूम शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

सीएम धामी ने छात्र कौशल विकास के लिए ‘लैब ऑन व्हील्स’ को रवाना किया, जो अगले पांच साल तक प्रदेशभर में छात्रों को एआई, कोडिंग और आईओटी जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देगी

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 29 जनवरी 2026:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन के लिए शुरू की गई ‘लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड)’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल लैब राज्य के छात्रों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोडने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। इसका उद्देश्य छात्रों को नई तकनीकों में दक्ष बनाना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है।

एआई, कोडिंग और आईओटी पर खास फोकस

ये भी पढ़ें:

यह लैब ऑन व्हील्स छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स समेत अन्य उभरती तकनीकों में प्रैक्टिकल प्रशिक्षण देगी। इसके साथ ही विज्ञान से जुडे विभिन्न प्रयोगों को वर्चुअल मोड में समझने का भी अवसर मिलेगा। यह पहल ‘लर्निंग बाय डूइंग’ की अवधारणा को मजबूत करते हुए छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी देगी।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-01-29 at 4.03.26 PM

पांच साल तक प्रदेशभर में चलेगी मोबाइल लैब

इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड की यह मोबाइल लैब अगले पांच वर्षों तक राज्य की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर छात्रों को प्रशिक्षण और जागरूकता प्रदान करेगी। इससे उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और विद्यालयी शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को आधुनिक कौशल सीखने का सीधा लाभ मिलेगा। यह पहल छात्रों को न केवल राष्ट्रीय बल्कि वैश्विक स्तर की संभावनाओं से भी जोडने में मददगार साबित होगी।

शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की सामूहिक कोशिश

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, प्रमोद नैनवाल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन, डॉ जयपाल सिंह चौहान, सचिव उच्च शिक्षा डॉ रंजीत कुमार सिन्हा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी और इंफोसिस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को छात्रों के भविष्य के लिए बेहद उपयोगी बताया।

ये भी पढ़ें  अभिभावकों पर महंगी किताबें थोप रहे स्कूल संचालक... महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link