Lucknow CityNationalUttar Pradesh

फॉर्म-7 को लेकर Akhilesh Yadav का बड़ा हमला : BJP कर रही वोट कटवाने की साजिश… चुनाव आयोग से ये मांग

Samajwadi Party के मुखिया ने कहा कि बार-बार अपील किए जाने के बावजूद विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान फॉर्म-7 से जुड़ी धांधली रुक नहीं रही

लखनऊ, 2 फरवरी 2026:

समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर चुनावी प्रक्रिया से जुड़े फॉर्म-7 के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बताया है। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग और मीडिया से लोकतंत्र बचाने की अपील की है।

सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी अपने बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि माननीय न्यायालय को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। भाजपाई घपलेबाज खुद से फॉर्म-7 छापकर, नकली हस्ताक्षर कर पीडीए समाज के वोटरों, विशेषकर अल्पसंख्यक समाज का वोट कटवाने में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह साजिश सुनियोजित तरीके से चलाई जा रही है और इसके बावजूद चुनाव आयोग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा बार-बार अपील किए जाने के बावजूद विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान फॉर्म-7 से जुड़ी धांधली रुक नहीं रही है। उन्होंने इसे बहुत बड़ा अपराध करार देते हुए मांग की कि चुनाव आयोग इस गैरकानूनी कृत्य पर मिलने वाली सज़ा को लेकर सार्वजनिक विज्ञापन जारी करे, ताकि दोषियों को स्पष्ट चेतावनी मिल सके।

उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि चाहे वह गांव-मोहल्ले का स्थानीय मीडिया हो या जिला, मंडल और राज्य स्तर का जो भी इस मुद्दे को उठाकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका निभा रहा है समाजवादी पार्टी उसके साथ खड़ी है। अखिलेश ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि चुनाव आयोग को अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आगे आना होगा, कहीं ऐसा न हो कि एक दिन किसी का नाम ही फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची से गायब कर दिया जाए। thehohalla news

अखिलेश यादव ने भरोसा जताया कि पार्टी के पीडीए प्रहरी और जागरूक मतदाता इस कथित फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते रहेंगे। इसके साथ ही चुनाव आयोग से निष्पक्ष और सख्त कदम उठाने की अपेक्षा भी जताई।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ : कल से चार दिन में बनेंगे चार विश्व रिकॉर्ड, पहुंची गिनीज टीम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link