Sitapur City

घर के पास खेलते हुए गायब हुई मासूम…रात को झोपड़ी में मिला खून से सना शव

गांव के बाहर बनी है झोपड़ी, लापता होने के समय पिता गया था बाजार और मां लकड़ी बीनने, पुलिस अफसरों ने मौके का जायजा लिया, हिरासत में लिए गए संदिग्ध

सीतापुर, 10 फरवरी 2026:

बिसवां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में सोमवार की दोपहर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का खून से लथपथ शव रात लगभग दस बजे गांव के बाहर एक झोपड़ी से बरामद हुआ। शव चारपाई पर पड़ा था। बच्ची खून से लथपथ थी। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

कादीपुर गांव में रामशरण अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। पत्नी का कहना है कि शाम करीब 5 बजे पति बाजार सामान लेने गए थे और वो लकड़ी बीनने गई थी और बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद जब मां घर लौटी तब बच्ची घर में नहीं थी। इसके बाद मां ने गांव वालों के साथ मिलकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर रात तक तलाश करने के बाद भी बच्ची कही नहीं मिली

देर रात जब ग्रामीण गांव के बाहर एक झोपड़ी तक पहुंचे, तो बच्ची का शव देखकर सभी दंग रह गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। देर रात एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह और सीओ अमन सिंह भी मौके पर पहुंचे। बच्ची के गर्दन पर रस्सी से गला कसने के निशान पाए गए हैं। परिजन ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ बिसवां अमन सिंह ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थित और साफ हो जाएगी।

ये भी पढ़ें  अयोध्या : रामनगरी में रंगभरी एकादशी पर साधु-संतों ने मनाया रंगोत्सव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button