Sitapur City

बेटे के अंतिम संस्कार की आस हुई पूरी…सऊदी में मिसाइल हमले के शिकार युवक का शव भारत आएगा

महमूदाबाद इलाके के युवक की मौत के बाद व्यथित थे परिजन, अब प्रक्रिया हुई पूरी, रियाद दूतावास ने जारी की एनओसी

सीतापुर, 23 मार्च 2026:

सीतापुर के महमूदाबाद इलाके के बघाइन गांव के रहने वाले रवि गोपाल की सऊदी अरब में मिसाइल हमले में हुई मौत के बाद अब उसका शव भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने एनओसी जारी कर दी है, जिसके बाद पार्थिव शरीर को देश लाने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।

रवि गोपाल सऊदी अरब में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था। 18 मार्च को वो पत्नी से मोबाइल पर बात कर रहा था तभी फैक्ट्री पर एक मिसाइल गिरा। जोरदार धमाके में उसकी जान चली गई। परिजनों के मुताबिक बात करते-करते अचानक संपर्क टूट गया था। बाद में साथ काम करने वाले लोगों से मौत की खबर मिली, जिसके बाद घर में मातम छा गया।

WhatsApp Image 2026-03-23 at 11.25.47 AM

ये भी पढ़ें:

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि सक्रिय हुए। परिवार से मुलाकात कर मदद का भरोसा दिया गया और शव को भारत लाने के लिए जरूरी कागजी प्रक्रिया शुरू कराई गई। दूतावास को सभी जरूरी दस्तावेज भेजे गए थे। अब एनओसी मिलने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही शव गांव पहुंचेगा। परिवार वाले कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं और गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। प्रशासन स्तर पर आगे की व्यवस्था की जा रही है ताकि पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द घर लाया जा सके।

रवि अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में बुजुर्ग पिता लवनीत, मां बैजयंती, पत्नी रितु और चार वर्षीय बेटा है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण रवि बेहतर भविष्य की उम्मीद में विदेश गया था। उसके ईद दर्दनाक अंत से परिवार व गांव हतप्रभ है। फिलहाल लोग शव आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।

READ MORE

ये भी पढ़ें  तलाक के बाद भी न छोड़ी 'तलवार'...प्रैक्टिस के बीच महिला सिपाही ने दी जान, सुसाइड नोट में ये लिखा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button