NationalSports

T20 World Cup: अभिषेक शर्मा हॉस्पिटल में… नामीबिया से मैच पर सस्पेंस, पाक से मुकाबले की उम्मीद

टीम इंडिया के आक्रामक ओपनर अभिषेक की कोच गंभीर गौतम के घर डिनर के बाद बिगड़ी थी तबियत, दो दिन से हैं एडमिट, आज छुट्टी मिलने की उम्मीद, टीम इंडिया को फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार

स्पोर्ट्स डेस्क, 11 फरवरी 2026:

टीम इंडिया के आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा पेट की समस्या के कारण दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले दो दिन से उनका इलाज चल रहा है और कई जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि उन्हें आज बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी या नहीं। टीम मैनेजमेंट ने बताया है कि उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है और डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद ही आगे का फैसला होगा।

दुनिया के नंबर एक T20 बल्लेबाज

अभिषेक दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज हैं। यह उनका पहला टी20 विश्व कप है और टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं। अभिषेक तेज शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से विपक्षी टीम पर शुरुआती दबाव बनता है। खास बात यह है कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अब तक उन्हें टी20 में आउट नहीं कर पाए हैं।

ये भी पढ़ें:

नामीबिया से मैच में खेलना मुश्किल

भारत को 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ मुकाबला खेलना है। अभिषेक की फिटनेस को देखते हुए उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक मैच के लिए उनकी उपलब्धता अभी तय नहीं है। अगर अभिषेक फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। ईशान किशन दूसरे ओपनर की भूमिका निभा सकते हैं। टीम मैनेजमेंट फिलहाल कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है।

पाकिस्तान मैच तक फिट होने की उम्मीद

टीम और मेडिकल स्टाफ को उम्मीद है कि अभिषेक 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले तक फिट हो सकते हैं। फिलहाल उनकी रिकवरी ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच माना जा रहा है और उसमें उनका खेलना टीम के लिए बेहद अहम होगा।

गंभीर के घर डिनर के बाद बिगड़ी तबीयत

सूत्रों के मुताबिक 25 साल के अभिषेक रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर डिनर पर गए थे। हालांकि वह बाकी खिलाड़ियों से पहले ही वहां से लौट आए थे। माना जा रहा है कि इसी दौरान उन्हें पेट की दिक्कत शुरू हुई। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच से पहले भी वह पूरी तरह फिट नहीं थे। मैच के बाद उनकी हालत और खराब हो गई थी। उन्हें तेज बुखार आया और राहत के लिए ड्रिप भी चढ़ाई गई। खराब सेहत के कारण वह दिल्ली में टीम के अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं ले सके।

ये भी पढ़ें  बीते 11 सालों में तेजी से बढ़ा भारत, पीएम मोदी बोले – 140 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद और सहयोग से बदल रहा देश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link