BusinessNational

आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा… एक झटके में 993 रुपये का इजाफा

दिल्ली में 19 किलो सिलिंडर 3071.50 रुपये पहुंचा घरेलू गैस के दाम जस के तस, छोटे कारोबारियों पर बढ़ेगा दबाव, होटल रेस्टोरेंट संचालकों की टेंशन बढ़ी

बिजनेस डेस्क, 1 मई 2026:

महीने की शुरुआत के साथ कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम में बड़ा उछाल दर्ज हुआ है। 19 किलो वाले सिलिंडर की कीमत में सीधे 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 3071.50 रुपये हो गई है। घरेलू इस्तेमाल वाले सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया।

28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम लगातार तीसरे महीने बढ़े है। फिलहाल यह बढ़ोतरी तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। पांच किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलिंडर की कीमत भी 261 रुपये बढ़ाई गई है। यह सिलिंडर आमतौर पर छोटे होटल, ढाबा या सीमित कारोबारी काम में इस्तेमाल होता है, जिस पर किसी तरह की सब्सिडी नहीं मिलती।

तेल कंपनियों का कहना है कि कमर्शियल गैस की कीमतें बाजार के हिसाब से तय होती हैं, जिस पर अंतरराष्ट्रीय उतार चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है। यही वजह है कि इसमें एक साथ बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वहीं पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सिलिंडर के रेट में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। कंपनियों के मुताबिक आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए इन जरूरी ईंधनों की कीमत स्थिर रखी गई है।

ये भी पढ़ें:

बताया गया है कि कुल खपत का बड़ा हिस्सा ऐसे ईंधनों का है जिनकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बदलाव सिर्फ उन्हीं श्रेणियों में किया गया है जो सीधे बाजार के रुझान से जुड़ी होती हैं। तेल कंपनियों के अनुसार कमर्शियल सिलिंडर की खपत कुल उपयोग का बहुत छोटा हिस्सा है, इसलिए इसका असर सीमित दायरे में रहेगा, लेकिन होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों के खर्च में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  इनके साथ तो ऐसा ही होगा- SP सांसद सुमन पर हमले के बाद बोले योगी के मंत्री रघुराज सिंह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link