Uttarakhand

बच्चों को मिला सुरक्षित भविष्य…वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ से ज्यादा की रकम जारी

देहरादून में मंत्री रेखा आर्या ने 10 हजार से अधिक बच्चों के खातों में डीबीटी से भेजी दो महीने की सहायता राशि

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 12 फरवरी 2026:

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत प्रदेश सरकार ने दो महीने की सहायता राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कैंप कार्यालय से डीबीटी के जरिए कुल 3 करोड़ 5 लाख 76 हजार रुपये जारी किए।
दिसंबर और जनवरी की राशि भेजी गई।

मंत्री ने बताया कि दिसंबर महीने के लिए 5114 लाभार्थियों को 1 करोड़ 53 लाख 42 हजार रुपये भेजे गए। वहीं जनवरी महीने के 5078 लाभार्थियों के खातों में 1 करोड़ 52 लाख 34 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। प्रदेश सरकार वर्ष 2020 से इस योजना के तहत उन बच्चों को हर महीने 3000 रुपये की सहायता देती है, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपने अभिभावक खो दिए थे।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-02-12 at 4.16.45 PM

योजना के तहत सहायता तब तक मिलती है जब तक लाभार्थी की उम्र 21 साल नहीं हो जाती। बालिका लाभार्थी के विवाह या लाभार्थी के नौकरी में लगने पर भी योजना का लाभ बंद हो जाता है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार ऐसे बच्चों के साथ खड़ी है और उनकी पढ़ाई तथा भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लगातार मदद दी जा रही है। इस मौके पर सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  वाराणसी : सहयोग सम्मेलन से मजबूत होंगे एमपी-यूपी के रिश्ते...व्यापार व पर्यटन पर रहेगा फोकस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button