Lucknow City

लखनऊ में होगा पारख महासंघ का अधिवेशन… मलिहाबाद से तेज होगा सदस्यता अभियान

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी, ब्लाकों के हर मजरे से डेलीगेट बनाने की तैयारी

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 27 फरवरी 2026:

लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में मार्च महीने में पारख महासंघ का अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शुक्रवार को मलिहाबाद ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में यह जानकारी पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने दी।

उन्होंने बताया कि मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र की मोहनलालगंज, सरोजिनीनगर, बख्शी का तालाब और सिधौली विधानसभा क्षेत्रों में डेलीगेट और सदस्यता अभियान लगभग पूरा हो चुका है। अब बड़े स्तर पर मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में सदस्य और डेलीगेट बनाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी लोग तुरंत अभियान में जुट जाएं।

WhatsApp Image 2026-02-27 at 3.09.03 PM

अभियान मलिहाबाद ब्लॉक की 64 ग्राम पंचायतों के 94 मजरों से इसकी शुरुआत की जाएगी। हर मजरे से दो डेलीगेट बनाए जाएंगे और प्रत्येक डेलीगेट को 50 सदस्य जोड़ने की जिम्मेदारी दी जाएगी। डेलीगेट के लिए 500 रुपये और सदस्य के लिए 10 रुपये शुल्क तय किया गया है। साथ ही हर सदस्य संगठन के लिए प्रतिमाह 10 रुपये सहयोग राशि जमा करेगा।

बैठक के दौरान नशा मुक्त युवा और विकसित भारत के विषय पर भी जोर दिया गया। कौशल किशोर ने कहा कि देश का युवा नशे से दूर रहेगा तभी राष्ट्र मजबूत और विकसित बन सकेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की ओर धकेलने की प्रवृत्ति पुरानी है, इसलिए परिवार और समाज दोनों को जागरूक रहना होगा।

कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष विकास किशोर, मलिहाबाद विधानसभा प्रभारी अमरेश मौर्य, ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा, प्रतिनिधि मीनू वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सिंह अंजू, विधायक प्रतिनिधि मेवा लाल पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अवस्थी, अरविंद शर्मा, सर्वेश रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button