Lucknow City

यूजीसी के नए कानूनों पर छात्रों में गुस्सा… लखनऊ विश्वविद्यालय में उग्र प्रदर्शन

गेट नंबर एक पर नारेबाजी, पुलिस तैनात, नियमों को वापस लेने की मांग, छात्रों ने कहा छात्रों को आपस में बांटना चाहती है सरकार

लखनऊ, 27 जनवरी 2026:

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा लागू किए गए नए नियमों को लेकर लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का आक्रोश खुलकर सामने आया। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र गेट नंबर एक के पास इकट्ठा हुए और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए लाए गए ये नए कानून विद्यार्थियों को जोड़ने के बजाय उन्हें आपस में बांटने का काम करेंगे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने यूजीसी से नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 3.18.23 PM

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि सरकार की मंशा छात्रों के बीच भेदभाव खत्म करने की नहीं, बल्कि उन्हें आपस में लड़ाने की है। उनका कहना है कि इन नियमों से सामाजिक खाई और गहरी होगी और कैंपस का माहौल बिगड़ सकता है।

छात्रों ने यह भी आशंका जताई कि नए प्रावधानों के चलते विश्वविद्यालयों में आपसी अविश्वास और तनाव बढ़ेगा, जिससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित होगा। इससे सामाजिक विभाजन और बढ़ सकता है और विश्वविद्यालय परिसरों में नई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 3.18.24 PM

ये भी पढ़ें  आगरा: कमरे में मिले दम्पति के शव…लड्डू के लैब टेस्ट से राज खुलने की उम्मीद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link