Lucknow City

लखनऊ के बुद्धेश्वर व्यापार मंडल में नई टीम की ताजपोशी, व्यापारियों के हक में संघर्ष का ऐलान

शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया व्यापारी हितों की रक्षा का संकल्प, हिमांशु गुप्ता बनाए गए चेयरमैन

लखनऊ, 11 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को श्री बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह पूरे उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए व्यापारी हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों की एकजुटता और संगठन की ताकत का प्रभावशाली प्रदर्शन भी देखने को मिला।

शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष अजय गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री अखिलेश यादव, कोषाध्यक्ष रवीश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, राजू शुक्ला एवं शिव कुमार यादव, उपाध्यक्ष अभिषेक जय गुप्ता, विमर्श कुमार और राजकुमार रावत शामिल रहे। इसके अलावा मंत्री पद की जिम्मेदारी पियांशू गुप्ता, सोनी शुक्ला और रिंकू शर्मा को सौंपी गई। संगठन मंत्री के रूप में अर्नव तिवारी और अनवर अली तथा प्रचार मंत्री के रूप में कमलेश कुमार और हिमांशू पाण्डेय ने शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान अमरनाथ मिश्र ने हिमांशु गुप्ता को श्री बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मंडल का चेयरमैन घोषित किया। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा। संगठन की मजबूती ही व्यापारियों की असली ताकत है और सभी पदाधिकारियों को व्यापारी हित सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना होगा।

ये भी पढ़ें:

लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री उमेश शर्मा ने कहा कि संगठन की एकजुटता प्रशासन तक व्यापारियों की आवाज को मजबूती से पहुंचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। समारोह में चुनाव अधिकारियों रामशंकर राजपूत, राशिद अली, राजेश शुक्ला, धर्मेन्द्र सिंह, ताराचंद्र रावत, देवीदास अग्रवाल, शिव प्रसाद पाण्डेय और इरशाद अहमद को सम्मानित किया गया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  बिजली संकट पर बवाल और बढ़ा... सड़कों पर उतरे लोग, उपकेंद्रों पर चले ईंट-पत्थर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button