Uttar Pradesh
शादी में कोट-पैंट पहनकर पहुंचे दो चोर, शगुन का बैग लेकर फरार

मेरठ,29 जनवरी 2025
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित वन फारर होटल में आयोजित शादी समारोह के दौरान शगुन का बैग चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर कोट-पैंट पहने नजर आए, जो पहले मौके की तलाश करते रहे और फिर बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब 200 शगुन के लिफाफे, दुल्हन के ज्वेलरी बॉक्स और अन्य कीमती सामान था।
घटना 26 जनवरी की है, जब दुल्हन के पिता संजय रस्तोगी शादी में व्यस्त थे। उन्होंने बैग टेबल पर रखा और जैसे ही खाने के लिए गए, चोरों ने महज दो मिनट में बैग उड़ा लिया। चोरी की शिकायत तुरंत कंकरखेड़ा थाने में दर्ज करवाई गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जा सके।






