Bihar

पटना में होटल व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बाइक पर पड़ा रहा शव

पटना, 20 अक्टूबर, 2024

बिहार की राजधानी पटना में बेलगाम अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को खुलेआम चुनौती दी है। कानून को धत्ता बताते हुए अपराधियों ने रविवार को ऐसी घटना को अंजाम दिया, जिससे पुलिस प्रशासन की सारी व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।

राजधानी के पीर बहोर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रविवार को एक होटल व्यापारी शकील मलिक उर्फ शकील अहमद को बैक टू बैक पांच गोलियां मार दी। अपराधियों ने उसको तब गोली मारी, जब वह अपने नए मकान को देखने आया था। अपराधियों ने जब व्यापारी को गोली मारी तब वह बाइक पर सवार थे। बाइक पर ही बैठे-बैठे व्यापारी ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। अति व्यस्त इलाके में घटी इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मिली जानकारी के अनुसार शकील मलिक पटना जंक्शन के समीप स्थित भोजनालय होटल के मालिक है। अपराधी होटल मालिक को गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए।

इधर घटना के बाद सूचना मिलने पर पीर बहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, मृतक के आसपास लोगों की भीड़ लग गयी। पुलिस ने मौके से पांच खोखे भी बरामद किए हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  Bihar: हम पार्टी की मांग, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी की तर्ज पर बने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link