Barabanki CitySports

IPL में फिर दिखेगा बाराबंकी के विप्रज निगम का दम… दिल्ली कैपिटल्स टीम में हुई एंट्री

28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में 17 मार्च को टीम से जुड़ेंगे, एक अप्रैल को इकाना में लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के खिलाफ खेल सकते हैं पहला मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, 13 मार्च 2026:

जिले के होनहार क्रिकेटर विप्रज निगम एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें दोबारा टीम में शामिल किया है। वह 17 मार्च को टीम के साथ जुड़ेंगे।

इस बार आईपीएल का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला एक अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेला जाएगा, जिसमें विप्रज के खेलने की संभावना जताई जा रही है। पिछले आईपीएल सीजन में ऑलराउंडर विप्रज निगम ने शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई दिग्गज बल्लेबाजों के विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का दम दिखाया था।

vipraj--nigam

ये भी पढ़ें:

जिले की हैदरगढ़ तहसील के भटखेड़ा वार्ड निवासी विप्रज जिला मुख्यालय स्थित आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। विप्रज राइट आर्म लेगब्रेक बॉलर हैं और दाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। वह उत्तर प्रदेश की रणजी टीम से खेलते हैं और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी के अलावा इंडिया ए के लिए भी वह अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।

Advertisement

यूपी टी-20 लीग में भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था। यूपी फाल्कन्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 12 मैचों में 20 विकेट हासिल किए और किफायती गेंदबाजी की। इसी प्रदर्शन के आधार पर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

बता दें कि पिछले वर्ष विप्रज निगम उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि एक महिला उन्हें लगातार धमकी भरे कॉल और मैसेज भेज रही है और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही है।

ये भी पढ़ें  योगी ने प्रतापगढ़ को दिया 570 करोड़ का तोहफा, कहा...सूरज पर थूक रहा विपक्ष, जनता सिखाएगी सबक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link