Business

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार…सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 23700 के पार

आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर भी निवेशकों की नजर

बिजनेस डेस्क, 18 मार्च 2026:

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। BSE सेंसेक्स करीब 518 अंक चढ़कर 76,500 के ऊपर पहुंच गया, जबकि NSE निफ्टी 50 23,700 के पार निकल गया।

ग्लोबल बाजारों से मिले अच्छे संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का असर घरेलू बाजार पर साफ दिखा। आईटी सेक्टर में खरीदारी बढ़ी, जिससे बाजार को और मजबूती मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 76,589 के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 23,738 के करीब पहुंच गया। वहीं रुपये में हल्की कमजोरी रही और यह डॉलर के मुकाबले करीब 92.43 पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन भी बाजार में अच्छी तेजी रही थी। सेंसेक्स करीब 568 अंक चढ़कर 76,070 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 23,581 के आसपास बंद हुआ था। बाजार की चाल को लेकर जानकारों का कहना है कि हाल की गिरावट के बाद अब रिकवरी का दौर दिख रहा है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू निवेशकों ने बाजार को संभाल रखा है। हालांकि आगे की दिशा को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। कच्चे तेल की सप्लाई से जुड़ी अनिश्चितता और वैश्विक हालात बाजार पर असर डाल सकते हैं। इस हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है, जिससे आगे की चाल तय हो सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  अब एक साथ होगा KFC और Pizza Hut का कारोबार...देवयानी-सफायर का मेगा मर्जर, जानिए इस डील के पीछे की रणनीति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link