Business

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल… सेंसेक्स 1300 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,200 के पार

ईरान-अमेरिका वार्ता की उम्मीद से बाजार में लौटी तेजी, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार खरीदारी

बिजनेस डेस्क 15 अप्रैल 2026:

बुधवार सुबह शेयर बाजार ने दमदार शुरुआत की। कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स करीब 1300 अंकों की तेजी के साथ 78,000 के ऊपर पहुंच गया। निफ्टी भी 24,200 के पार निकल गया और मजबूत स्थिति में कारोबार करता दिखा।

इस तेजी के पीछे ग्लोबल संकेत अहम रहे। ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की खबर से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा। निवेशकों का भरोसा बढ़ा और बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली।

इससे पहले सोमवार को बाजार में गिरावट रही थी, जबकि मंगलवार को अवकाश के चलते कारोबार नहीं हुआ। ऐसे में बुधवार की तेजी ने निवेशकों को राहत दी और बाजार का रुख पूरी तरह बदल गया। बाजार में बड़े शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में भी अच्छी खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 2 फीसदी तक की बढ़त दर्ज हुई।

ये भी पढ़ें:

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान में रहे। एविएशन, आईटी और सीमेंट सेक्टर के शेयरों में खास तेजी दिखी। कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों ने मजबूत बढ़त के साथ कारोबार किया, जिससे बाजार में दिन की शुरुआत ही पॉजिटिव माहौल के साथ हुई।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  तेल की आग व विदेशी बिकवाली का असर... बाजार की चाल डगमगाई, सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link