Lucknow City

LDA का बुलडोजर एक्शन : औरंगाबाद की माॅड गैलेक्सी सिटी में 9 रो-हाउस जमींदोज, 22 अवैध निर्माण सील

लखनऊ में बिना नक्शा पास कराए निर्माण पर सख्ती, बिजनौर में 9,500 वर्गफीट अवैध कॉलोनी ध्वस्त, गुड़म्बा में 19 अवैध रो-हाउस भवन और ठाकुरगंज में 3 अवैध व्यावसायिक निर्माण पर ताला

लखनऊ, 19 मार्च 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का बुलडोजर अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में एलडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध रूप से विकसित कॉलोनियों और निर्माणाधीन भवनों पर सख्त कार्रवाई की है।

सबसे बड़ी कार्रवाई बिजनौर क्षेत्र के औरंगाबाद खालसा में देखने को मिली जहां बिल्डर मोहम्मद इमरान द्वारा विकसित की जा रही ‘मॉड गैलेक्सी सिटी’ पर एलडीए का बुलडोजर चला। बिना मानचित्र स्वीकृति के लगभग 9,500 वर्गफीट में बनाए जा रहे 9 रो-हाउस भवनों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दिनभर चली।

WhatsApp Image 2026-03-19 at 7.48.08 AM (1)

ये भी पढ़ें:

वहीं, ठाकुरगंज क्षेत्र में जल निगम रोड पर भी एलडीए ने अवैध व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। यहां तीन अलग-अलग भूखंडों पर बन रहे करीब 600 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल के अवैध कामर्शियल भवनों को सील कर दिया गया। इन निर्माणों में सैय्यद सिबते मोहम्मद, चन्द्र प्रकाश अवस्थी और जगदेव सिंह के नाम शामिल हैं।

इसी क्रम में गुड़म्बा के कंचना बिहारी मार्ग पर भी बड़ी कार्रवाई हुई। यहां विभिन्न बिल्डरों द्वारा बिना नक्शा पास कराए लगभग 1,200 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाए जा रहे कुल 19 रो-हाउस भवनों को एलडीए ने सील कर दिया। इसमें सिद्धार्थ, एएम अंसारी, मोहम्मद जोएब, जितेन्द्र जुमनानी और अलताब समेत कई नाम सामने आए हैं।

WhatsApp Image 2026-03-19 at 7.48.08 AM

एलडीए अधिकारियों के मुताबिक अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बिना स्वीकृति के निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी बसाने या निर्माण कराने वालों पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

ये भी पढ़ें  भाजपा तेलंगाना में पिछड़े वर्ग के आरक्षण विधेयक को रोक रही है: जयराम रमेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link