Lucknow CityReligious

लखनऊ में दिखा खुशियों का चांद…ईद कल, मुबारकबाद के बीच घर व बाजार में छाई रौनक

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने किया ऐलान, मस्जिदों में खास नमाज की तैयारी तेज

लखनऊ, 20 मार्च 2026:

लखनऊ में शुक्रवार को ईद का चांद दिखाई दिया, जिसके बाद शनिवार को ईद-उल-फितर मनाने का ऐलान किया गया। 30 रमजान को चांद दिखने की पुष्टि के बाद शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाहों में तैयारी पूरी कर दी गई है।

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने बताया कि 29 रमजान को चांद नहीं दिखा था, इसलिए शुक्रवार को इसकी पुष्टि की गई। उन्होंने अपील की कि नमाज तय जगहों पर ही अदा करें और सड़क पर नमाज न पढ़ें।

शहर के प्रमुख ईदगाह और मस्जिदों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया है। वहीं बाजारों में ईद की खरीदारी और सजावट के चलते रौनक बढ़ गई है। लोग मिठाइयों, नए कपड़े और उपहार खरीदते नजर आए। एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान घर व बाजार तक उत्सव का माहौल दिखा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  उपचुनाव : केरल में यूडीएफ, पश्चिम बंगाल में टीएमसी, गुजरात में आप और भाजपा को एक-एक सीट मिली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link