Sports

PSL : ईंधन संकट से टूर्नामेंट की हालत खस्ता… प्रेस कॉन्फ्रेंस में खिलाड़ियों को मिली फटकार

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) पहले से ही बिना दर्शकों और सीमित वेन्यू के फैसले को लेकर सवालों में, कप्तानों की बातचीत और हंसी पर नाराज दिखे वॉर्नर, बोले- यहां स्कूल जैसा माहौल क्यों है

स्पोर्ट्स डेस्क, 26 मार्च 2026:

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 शुरू होने से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। ईंधन संकट से वेन्यू घटाए गए हैं। वहीं ताजा मामला कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस का है, जहां डेविड वार्नर अचानक नाराज हो गए।

इसलिए पहले से दबाव में है पीएसएल

इस बार पीएसएल कई वजहों से चर्चा में है। वेस्ट एशिया में तनाव के चलते ईंधन संकट पैदा हुआ है, जिसकी वजह से टूर्नामेंट बिना दर्शकों के कराने का फैसला लिया गया है। साथ ही, वेन्यू भी घटाकर छह से दो कर दिए गए हैं। अब मुकाबले सिर्फ कराची और लाहौर में खेले जाएंगे। ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बताया कि हालात को देखते हुए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है, स्कूल बंद हैं और वर्क फ्रॉम होम लागू है।

ये भी पढ़ें:

प्रेस कांफ्रेंस में हंसी-मजाक पर भड़के शेन वार्नर

Advertisement

बताया जा रहा है कि जब वॉर्नर मीडिया से अपनी टीम की तैयारियों पर बात कर रहे थे, उसी दौरान मार्नस लाबुशेन, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील आपस में हंसी-मजाक में लगे हुए थे। यह देखकर वॉर्नर ने बीच में ही बोलना रोक दिया और नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां क्या हो रहा है, यह कोई स्कूल नहीं है।

इस दौरान माहौल कुछ पल के लिए असहज हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत एक अजीब स्थिति से हुई थी, जिसमें रिजवान से जुड़ा एक पल बाकी खिलाड़ियों के लिए हंसी का कारण बन गया। धीरे-धीरे पूरी टेबल पर हल्की-फुल्की बातचीत शुरू हो गई, जो वॉर्नर को पसंद नहीं आई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आईपीएल को लेकर भी बोले वॉर्नर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वॉर्नर ने अपने करियर पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आईपीएल से दूर होने के बाद भी उन्होंने अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान रखा। 39 साल के वॉर्नर ने अपने आईपीएल करियर में शानदार प्रदर्शन किया और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब जिताया था। उन्होंने 184 आईपीएल मैचों में 6565 रन बनाए हैं और लीग के टॉप बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। हालांकि आखिरी दौर में फॉर्म गिरने के चलते उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था। यह दूसरा मौका है जब वॉर्नर पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 368 रन बनाए थे और उनकी टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  रक्षामंत्री बोले… सांसद खेल महाकुंभ से मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय परिणाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link