Sports

Asian Games 2026 : शूटिंग में गोल्ड पर लगा निशाना, सुरुचि-कमलजीत ने रचा इतिहास, 50 मीटर में भी भारत की चांदी

India Gold Medal : 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ा, क्वालिफिकेशन में बनाया एशियाई रिकॉर्ड, नीरज कुमार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और रुद्राक्ष पाटिल की तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

स्पोर्ट्स डेस्क, 25 सितंबर 2026:

Asian Games 2026 में भारत को शूटिंग में पहला Gold Medal मिल गया है। प्रतियोगिता के सातवें दिन सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल Mixed Team Event में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अपने नाम किया। इसी दिन नीरज कुमार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और रुद्राक्ष पाटिल की टीम ने पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन Team Event में सिल्वर मेडल जीता। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

फाइनल में दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे

India Shooting Team : 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम के फाइनल में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने दक्षिण कोरिया की जोड़ी के खिलाफ 484.6 अंक हासिल किए। भारतीय जोड़ी ने 478.0 अंक वाली दक्षिण कोरियाई टीम को पीछे छोड़कर Gold Medal पर कब्जा किया। ईरान 415.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत के लिए यह Asian Games 2026 का दूसरा Gold Medal है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देश को पहला स्वर्ण दिलाया था। शूटिंग में मिले इस गोल्ड के साथ भारतीय निशानेबाजों ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

क्वालिफिकेशन में भी दिखा दबदबा

सुरुचि और कमलजीत ने फाइनल से पहले क्वालिफिकेशन राउंड में भी शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने 587 अंक हासिल करते हुए नया Asian Record बनाया और पहले स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। दूसरे स्थान पर रही मंगोलिया की टीम के मुकाबले भारतीय जोड़ी की बढ़त 70 अंकों की रही।

ये भी पढ़ें:

asian-games-twenty-twenty-six-suruchi-singh-kamaljeet-gold-medal-shooting (2)

13 साल की उम्र में थामी पिस्टल

Suruchi Singh : हरियाणा के झज्जर की रहने वाली सुरुचि सिंह ने 13 साल की उम्र में शूटिंग शुरू की थी। परिवार में खेल का माहौल होने के चलते शुरुआत में उन्हें रेसलिंग आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, लेकिन बाद में उन्होंने शूटिंग को अपना खेल बनाया। भिवानी की गुरु द्रोणाचार्य शूटिंग अकादमी में उन्होंने कोच सुरेश सिंह से ट्रेनिंग ली।

2025 में सुरुचि ने सीनियर इंटरनेशनल सर्किट पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्यूनस आयर्स, लीमा और म्यूनिख में ISSF World Cup में व्यक्तिगत Gold Medal जीते। लीमा वर्ल्ड कप में उन्होंने Mixed Team Event में भी गोल्ड हासिल किया। दोहा में ISSF World Cup Final के दौरान 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में 245.1 अंक के साथ जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

चोट के बाद भी कमलजीत ने शूटिंग को बनाया करियर

Kamaljeet Shooter : हरियाणा के रेवाड़ी जिले के सुल्खा गांव के रहने वाले कमलजीत ने 2019 में शूटिंग शुरू की। इससे पहले वह ट्रैक एंड फील्ड एथलेटिक्स में थे, लेकिन चोट के कारण उन्हें यह करियर छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल को अपना खेल बनाया।

जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी जीता था गोल्ड

कमलजीत ने जूनियर इंटरनेशनल सर्किट में अपनी पहचान बनाई। 2023 में दक्षिण कोरिया के चांगवोन में हुई ISSF Junior World Championship में उन्होंने 50 मीटर पिस्टल Junior Men Event में Gold Medal जीता। इसके बाद उन्होंने सीनियर इंटरनेशनल सर्किट में कदम रखा और 10 मीटर एयर पिस्टल के साथ 50 मीटर पिस्टल इवेंट में भी हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें  महिला क्रिकेट विश्व कप : भारत के विजय रथ ने पाकिस्तान को रौंदा, जारी रखा जीत का सिलसिला

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link