Lucknow CitySports

IPL 2026 : LSG के लिए लाज बचाने का मौका आज, लगातार हार से पस्त है टीम

RCB से होगी भिड़ंत, लगातार 6 बार हार चुकी है LSG, ऋषभ पंत की टीम का रजत पाटीदार के दिग्गजों से होगा सामना

लखनऊ, 7 मई 2026:

लखनऊ का इकाना स्टेडियम एक ऐसे मुकाबले का गवाह बनेगा जहां एक टीम सम्मान बचाने उतरेगी तो दूसरी प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ाने। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना रजत पाटीदार की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस 7 बजे होगा

सबसे बड़ी चुनौती खुद को साबित करने

लगातार 6 बार हार झेल चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मैच सिर्फ दो अंक का नहीं बल्कि खुद की नाक बचाने की लड़ाई बन चुका है। टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर पहुंच चुकी है और अब हर हार उसके खराब सीजन पर और बड़े सवाल खड़े कर रही है। ऐसे में घरेलू मैदान पर LSG के सामने सबसे बड़ी चुनौती खुद को साबित करने की होगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 1.40.57 PM

RCB का आत्मविश्वास पड़ सकता है भारी

दूसरी तरफ RCB का आत्मविश्वास अभी भी मजबूत नजर आ रहा है हालांकि पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने उसे 4 विकेट से हराया था लेकिन टीम अब भी 12 अंकों के साथ टॉप-2 की रेस में बनी हुई है। रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु की टीम इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ के और करीब पहुंचना चाहेगी।

इकाना स्टेडियम के आंकड़े भी लखनऊ के जख्म कुरेद रहे हैं। IPL इतिहास में दोनों टीमें अब तक 7 बार भिड़ी हैं, जिसमें RCB ने 5 मुकाबले जीते हैं, जबकि LSG सिर्फ 2 बार जीत सकी है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इकाना में दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में बेंगलुरु ने जीत दर्ज की है। यानी अपने ही घर में लखनऊ अब तक RCB को नहीं हरा सकी है।

बड़े नाम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए

लखनऊ की सबसे बड़ी परेशानी उसकी बिखरी हुई बल्लेबाजी रही है। मिचेल मार्श, एडन मार्करम और निकोलस पूरन जैसे बड़े नाम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म भी लगातार सवालों के घेरे में है। टीम ने पूरे सीजन बैटिंग ऑर्डर में लगातार प्रयोग किए लेकिन इसका फायदा मिलने के बजाय नुकसान ज्यादा हुआ। अब उनके सामने RCB की खतरनाक गेंदबाजी होगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 1.41.19 PM

भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी शानदार लय में है। पिछले मैच में इसी गेंदबाजी आक्रमण ने दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ 75 रन पर समेट दिया था। ऐसे में लखनऊ के बल्लेबाजों की असली परीक्षा आज होने वाली है। गेंदबाजी में भी LSG पूरी तरह संघर्ष करती दिखी है। प्रिंस यादव और मोहसिन खान को छोड़ दें तो बाकी गेंदबाज असर छोड़ने में नाकाम रहे हैं। खासकर डेथ ओवरों में रन रोकने की कमजोरी टीम पर भारी पड़ी है।

आज का मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि RCB जहां जीत के साथ प्लेऑफ की तरफ बढ़ना चाहेगी, वहीं LSG के लिए यह मैच अपने फैंस और अपने सम्मान के लिए लड़ने जैसा होगा। इकाना में आज सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि इज्जत बचाने की जंग देखने को मिलेगी।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button