Lucknow City

Lucknow Breaking: अवैध प्लॉटिंग पर फिर चला LDA का बुलडोजर, 15 बीघे में बन रहीं 4 कॉलोनियां ध्वस्त

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में बिना ले-आउट मंजूरी हो रहा था अनियोजित विकास, विहित प्राधिकारी न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, प्लॉटिंग करने वालों में मचा हड़कंप

लखनऊ, 7 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध प्लॉटिंग और अनियोजित निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने मोहनलालगंज क्षेत्र में करीब 15 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही चार अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर रास्ते, प्लॉटिंग से जुड़े विकास कार्य और अन्य अनधिकृत निर्माण ध्वस्त कर दिए।

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि यह अभियान मोहनलालगंज के ग्राम देवहा में बनी रोड और रानीखेड़ा-मौरावां रोड पर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान ललित लोधी, श्वेता देवी अवस्थी, आदिल मोहम्मद व अन्य द्वारा विकसित की जा रही चार अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।
lucknow-news-mohanlalganj-illegal-plotting-lda-bulldozer-action-devha-road (2)

प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक इन परियोजनाओं के लिए एलडीए से ले-आउट स्वीकृत नहीं कराया गया था। इसके बावजूद मौके पर सड़क समेत अन्य विकास कार्य कराकर जमीन को प्लॉट के रूप में विकसित किया जा रहा था। इस मामले में विहित प्राधिकारी न्यायालय द्वारा चारों अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण के आदेश पहले ही पारित किए जा चुके थे।

ये भी पढ़ें:

गौरतलब है कि एलडीए की ओर से कुछ सप्ताह पहले भी राजधानी के अलग-अलग इलाकों में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। अब मोहनलालगंज में हुई ताजा कार्रवाई से अवैध तरीके से कॉलोनियां विकसित करने वालों में हड़कंप मचा है। प्राधिकरण ने स्पष्ट संकेत दिया है कि बिना स्वीकृत ले-आउट के प्लॉटिंग कर लोगों को जमीन बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ में अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, LDA ने चलाया अभियान, 6 इमारतें सील

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link