Lucknow City

Lucknow News : अवैध प्लाटिंग पर LDA का बुलडोजर एक्शन, 45 बीघा जमीन पर चला पीला पंजा

गोसाईंगंज क्षेत्र में पांच अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, बिना ले-आउट मंजूरी के काटे जा रहे थे प्लॉट, न्यायालय के आदेश पर प्रवर्तन टीम ने की कार्रवाई

लखनऊ, 16 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शिकंजा कसा है। गोसाईंगंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने करीब 45 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही पांच अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इन सभी स्थानों पर एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना प्लॉटिंग की जा रही थी।

एलडीए की इस कार्रवाई से अवैध तरीके से जमीन पर प्लॉट काटकर बेचने वालों में हड़कंप मच गया। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि बिना निर्धारित प्रक्रिया के प्लाटिंग और निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
lucknow-news-lda-illegal-plotting-bulldozer-action-gosainganj (2)

तीन गांवों में चला बुलडोजर

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी के मुताबिक गोसाईंगंज क्षेत्र के ग्राम परेहटा, मोहारी खुर्द और सिकन्दरपुर अमोलिया में अभियान चलाया गया। इस दौरान राजकरन यादव, एसपी सिंह, संतोष सिंह, शिव मंगल, नीरज पाण्डेय व अन्य द्वारा करीब 45 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही पांच अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

ये भी पढ़ें:

अधिकारियों ने बताया कि संबंधित अवैध प्लाटिंग के खिलाफ विहित प्राधिकारी न्यायालय से ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। इन्हीं आदेशों के अनुपालन में एलडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

Advertisement

अवैध प्लाटिंग पर जारी रहेगा एक्शन

राजधानी में अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ एलडीए पहले भी विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चला चुका है। प्राधिकरण की कार्रवाई का मकसद बिना स्वीकृत ले-आउट के विकसित की जा रही कॉलोनियों पर रोक लगाना और नियोजित शहरी विकास सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें  काकोरी में आधी रात को हंगामा...कार हटाने की कहासुनी में जला दी कार

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link