Uttarakhand

धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी… तीन की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, एसडीआरएफ टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान, चमोली में आयोजित हुआ था कार्यक्रम

राजकिशोर तिवारी

अल्मोड़ा, 7 मई 2026:

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया है। खाई में कार गिरने से इसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, तीनों लोग जागरी कार्यक्रम से जुड़े थे। ये लोग बुधवार देर रात ग्राम चमोली पुसैला में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जागर उत्तराखंड की एक पारंपरिक धार्मिक और सांस्कृतिक लोक-परंपरा है। इसमें देवताओं, पूर्वजों और लोक-देवताओं को जागृत किया जाता है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-07 at 1.54.03 PM

Advertisement

तहसीलदार भिकियासैंण ने सूचना दी कि राफड़ क्षेत्र के पास एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त पड़ी थी। क्षेत्र दुर्गम और ढलानयुक्त होने के कारण रेस्क्यू अभियान में मुश्किल आई।

एसडीआरएफ के जवानों ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। शुरुआत में दो व्यक्ति अलग-अलग स्थानों पर अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें सावधानीपूर्वक खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद विस्तृत सर्च ऑपरेशन चलाते हुए तीसरे शख्स को भी खाई से बाहर लाया गया।

मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम (ग्राम सनेटी), कैलाश चंद्र (32) पुत्र बहादुर राम (ग्राम दौड़ाखाल) और आनंद राम (40) निवासी ग्राम सोनी (रानीखेत) के रूप में हुई है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ कूच से पहले हरदोई में सियासी धरपकड़ : रेलवे स्टेशन पर दौड़ाकर पकड़े गए कांग्रेस नेता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link