Gorakhpur

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने की मां महागौरी की आराधना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

अष्टमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-आरती सम्पन्न, गोरक्षपीठ की परंपरा अनुसार विधि-विधान से हुआ अनुष्ठान

गोरखपुर, 27 मार्च 2026:

यूपी के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गुरुवार देर रात वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच उन्होंने देवी की आराधना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार अष्टमी के अवसर पर विशेष हवन का आयोजन किया गया। इसमें योगी आदित्यनाथ ने आहुतियां अर्पित कीं। इसके बाद विधिवत आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ। इस पूरे धार्मिक कार्यक्रम को गोरक्षपीठ के पुरोहितों, आचार्यों और वेदपाठी विद्यार्थियों ने संपन्न कराया।

WhatsApp Image 2026-03-27 at 8.54.58 AM

ये भी पढ़ें:

गौरतलब है कि चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से ही गोरखनाथ मंदिर में देवी आदिशक्ति के विभिन्न स्वरूपों की नियमित पूजा-अर्चना की जा रही है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही और भक्ति का वातावरण चरम पर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह धार्मिक अनुष्ठान न केवल आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक होने के साथ प्रदेश की समृद्धि और कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  महासप्तमी पर मां कालरात्रि की आराधना, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button