Gorakhpur

कबाब-पराठा खा रहे थे लोग, तभी उठीं आग की लपटें, देखते ही देखते खाली हो गई चटोरी गली

दुकान के First Floor दुकान में अचानक लगी आग, धुआं फैलते ही लोग बाहर की तरफ दौड़े, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका, आसपास की दो दुकानों को भी हुआ नुकसान

गोरखपुर, 8 अगस्त 2026:

गोरखपुर के बाल विहार इलाके की मशहूर चटोरी गली में शुक्रवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक First Floor पर चल रही कबाब-पराठा की दुकान में अचानक आग लग गई। उस वक्त दुकान में मौजूद ग्राहक खाना खा रहे थे। धुआं उठते ही लोग जान बचाकर बाहर भागे। कुछ ही मिनटों में पूरी चटोरी गली खाली होने लगी।

समय रहते ग्राहकों ने दुकानों से भागकर बचाई जान

घटना रात करीब 8:52 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात रही कि समय रहते सभी ग्राहक और कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

ये भी पढ़ें:

खाने का सामान जलकर राख, दो दुकानों को भी नुकसान

Advertisement

आग बुझने तक दुकान में रखा खाने-पीने का काफी सामान जल चुका था। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। तेज लपटों की वजह से बगल की दो दुकानों को भी हल्का नुकसान पहुंचा।

वीडियो बनाने जुटी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

आग की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। सुरक्षा को देखते हुए कुछ देर के लिए चटोरी गली की बिजली भी बंद कर दी गई। आसपास की करीब 20 से 25 दुकानों से भी ग्राहक बाहर निकल आए। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा, जबकि फायर विभाग ने हालात सामान्य होने के बाद पूरे इलाके का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें  Up News: ‘खनन’ का खेल बेनकाब, 85 हजार रिश्वत लेते जिला खनन अधिकारी-क्लर्क गिरफ्तार, घर-दफ्तर से मिला 71 लाख कैश

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link