Sports

IPL से पहले दिखा विराट का बदला हुआ अंदाज़… जानें किससे जुड़ा है नए टैटू का पैटर्न

बाएं हाथ पर पुराने टैटू को नए डिजाइन के साथ दिया नया रूप, जीवन के सफर व सोच को किया शुमार, डॉटवर्क व मंडला पैटर्न के जरिए तैयार टैटू में भविष्य के अनुभव जोड़ने की भी रखी गई जगह

स्पोर्ट्स डेस्क, 27 मार्च 2026:

बेंगलुरु में आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली ने अपने टैटू कलेक्शन में एक नया डिजाइन जुड़वाया है। आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) के दिग्गज बल्लेबाज का यह टैटू उनके जीवन के अनुभव, सोच में आए बदलाव और निजी सफर को दिखाता है। फैंस के बीच भी इस नए टैटू को लेकर काफी चर्चा है।

WhatsApp Image 2026-03-27 at 2.58.04 PM

टैटू स्टूडियो की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह टैटू कोहली की बाईं बांह पर बनाया गया है। पहले से बने टैटू को हटाया नहीं गया, बल्कि उसी को नए तरीके से डिजाइन कर उसे ज्यादा गहराई दी गई है। मकसद पुराने डिजाइन को एक नई कहानी के साथ जोड़ना रहा, जो मौजूदा समय में कोहली की पर्सनैलिटी से मेल खाता है।

इस टैटू की शुरुआत शिव से प्रेरित आर्मबैंड को फिर से डिजाइन करने से हुई। इसके बाद यह डिजाइन मंडला पैटर्न में बदल गया, जिसे डॉटवर्क तकनीक से तैयार किया गया है। पूरा पैटर्न बांह पर एक फ्लो बनाता है और धीरे-धीरे टैटू स्लीव का रूप लेता है। टैटू में कमल और पियोनी जैसे फूल भी शामिल किए गए हैं। ये फूल मजबूती, आगे बढ़ने और अंदरूनी संतुलन के प्रतीक माने जाते हैं।

WhatsApp Image 2026-03-27 at 2.58.04 PM (1)

स्टूडियो के मुताबिक, इस टैटू स्लीव को जानबूझकर अधूरा छोड़ा गया है। आगे आने वाले समय में कोहली के नए अनुभव और उपलब्धियां इसमें जुड़ती रहेंगी। यानी यह टैटू सिर्फ एक डिजाइन नहीं, बल्कि उनके जीवन के सफर का लगातार बढ़ता हुआ हिस्सा रहेगा।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button