Uttar Pradesh

वाराणसी : ड्रोन की निगरानी में दालमंडी पर एक्शन…अवैध निर्माणों पर गरजा बुलडोजर

पहले नोटिस के बाद भी नहीं माने लोग, ड्रोन निगरानी और भारी फोर्स के बीच शुरू हुआ अभियान, पीएसी और पुलिस की रही तैनाती

विकास गोंड

वाराणसी, 29 मार्च 2026:

दालमंडी इलाके में लंबे अंतराल के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा ध्वस्तीकरण अभियान किया। रविवार सुबह से ही चिन्हित भवनों पर बुलडोजर चलाया गया। यहां 30 मकानों को तोड़ा गया। मजदूरों ने छेनी-हथौड़ी और बुलडोजर से मकानों को तोड़ डाला।

प्रशासन का कहना है कि जिन निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है, उन्हें पहले ही चिन्हित किया जा चुका था। संबंधित लोगों को कई बार नोटिस दिए गए और नियमों का पालन करने के लिए चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद मजबूरन यह कार्रवाई शुरू की गई।

ये भी पढ़ें:

मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया गया। कार्रवाई के दौरान निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। प्रशासन के अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद हैं और अभियान की निगरानी करते रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  इटावा : एंबुलेंस बनी आग का गोला, चालक ने भाग कर बचाई जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link