Uttar Pradesh

UP के 28 लाख छात्रों के शिक्षा के सपनों को मिलेगी नई उड़ान… खातों में पहुंचेंगे 3350 करोड़

योगी सरकार का बड़ा तोहफा : लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से आज डीबीटी के जरिए छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का वितरण, सभी वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

लखनऊ, 30 मार्च 2026:

यूपी में शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को मजबूती देने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से छात्रवृत्ति एवं पारिवारिक लाभ योजनाओं के तहत करीब 3350 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित करेंगे।

इसके तहत कक्षा 9-10 और दशमोत्तर के कुल 27,99,982 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिलेगा। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि सरकार का उद्देश्य हर वर्ग के जरूरतमंद छात्रों तक पारदर्शी और समयबद्ध सहायता पहुंचाना है।

विभिन्न वर्गों के लाभार्थियों में अनुसूचित जाति के 6,68,707 विद्यार्थियों को 467.94 करोड़ रुपये, सामान्य वर्ग के 4,95,793 विद्यार्थियों को 779.10 करोड़ रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के 13,52,357 विद्यार्थियों को 1838.59 करोड़ रुपये, अल्पसंख्यक वर्ग के 2,75,889 विद्यार्थियों को 252.76 करोड़ रुपये और अनुसूचित जनजाति के 7,236 विद्यार्थियों को 11.61 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि योगी सरकार वंचितों को वरीयता, कमजोर को प्राथमिकता के संकल्प के साथ लगातार काम कर रही है। छात्रवृत्ति योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूरी प्रक्रिया का ऑटोमेशन किया जा रहा है।आवेदन को सरल बनाने के लिए मोबाइल ऐप भी विकसित किया जा रहा है। सरकार की यह पहल छात्रों को आर्थिक सहारा देने के साथ उनके शिक्षा के सपनों को भी नई उड़ान देगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मेरठ : एसएसपी कार्यालय में फायर बाइक विफल, समीक्षा का आदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button