Uttar Pradesh

मेरठ : चौकी में रोजा इफ्तार पार्टी, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

अनमोल शर्मा

मेरठ, 26 मार्च 2025:

यूपी के मेरठ की ज़ाकिर कॉलोनी पुलिस चौकी में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि बिना आला अधिकारियों को सूचित किए चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप ने इस इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस आयोजन में सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मियों ने मेहमानों के लिए कुर्सियां और पंडाल सजाए थे। इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप को लाइन हाजिर कर दिया है।

गौरतलब है कि ज़ाकिर कॉलोनी चौकी का उद्घाटन हाल ही में 17 मार्च को मेरठ कप्तान द्वारा किया गया था। यह चौकी लोहिया नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हलचल मची हुई है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  इटावा पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर किया नमन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link