Uttar Pradesh

बेजुबान पक्षी लेकर युवक आया कलेक्ट्रेट…फिर ये हुआ

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर, 22 जनवरी 2025:

यूपी के मिर्जापुर जिले में एक पक्षी बिजली के तारों में बह रहे करंट से जख्मी हो गया। जमीन पर पड़े पक्षी को हाथों में उठाकर एक युवक ने पूरा मामला समझा और कलेक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। डीएम से मांग की गई कि विद्युत विभाग ढीले तारों को दुरुस्त करे नहीं तो पक्षी खतरे में पड़े रहेंगे और मरते रहेंगे।

पक्षियों की जान जोखिम में होने का आरोप जिले के पड़री थाना क्षेत्र के अकसौली में रहने वाले मुरारी लाल बिंद ने लगाया है। वो बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से बेजुबानों के जीवन रक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पैड़ापुर महाविद्यालय के बगल खैरही पोखरी के पास हाई वोल्टेज लाइन गुजरी है। इनके तार ढीले होने से बहुत पास-पास हैं। इससे एक तार पर पक्षियों के बैठने पर पक्षियों का शरीर दूसरे तार में टच हो जाता है।

ये भी पढ़ें:

दर्जनों पक्षी मरते हैं रोजाना

Advertisement

ऐसे जोखिम भरे स्पर्श होने से दर्जनों पक्षी रोजाना मर रहे है। ग्रामीणों द्वारा अकसौली विद्युत फीडर के जेई व लाइनमैन से कई बार शिकायत की गई परन्तु आज तक सुनवाई नहीं हुई। पक्षियों के भारी संख्या में मरने से गांव में आक्रोश व्याप्त है। जिलाधिकारी से मांग की गई कि ढीले तारों को सही कराया जाए ताकि पक्षियों की जान बच सके।

ये भी पढ़ें  दर्दनाक : वाराणसी में लापता मासूम का बोरे में बंद मिला शव… क्या हुआ उसके साथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link