Uttar Pradesh

सौहार्द का संदेश… हिंदू बहनों ने मुस्लिम भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, गिफ्ट में मिले पौधे

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 7 अगस्त 2025 :

यूपी के गोरखपुर जिले रक्षाबंधन पर्व से पूर्व आपसी सौहार्द का अनूठा संदेश दिया गया। यहां भारी संख्या में हिंदू समाज की युवतियों व महिलाओं ने मुस्लिम भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान राखी बांधने वाली बहनों को एक-एक पौधे का तोहफा भी दिया।

गोरखपुर जिला मुख्यालय स्थित मुंशी प्रेमचंद पार्क में इस खास समारोह का आयोजन किया गया। यहां एक पंक्ति में मुस्लिम भाई बैठे तो हिंदू युवतियों ने सजी थालियां लेकर उनके माथे पर तिलक लगाया और कलाई पर राखी बांधी। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक अनवर हुसैन व अन्नू देवी पासवान ने बताया कि ये कार्यक्रम वर्ष 2009 से आयोजित किया जा रहा है। आज इसे 16 साल पूरे हो गए हैं।

Advertisement

आयोजन का मकसद आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है क्योंकि गोरखपुर की धरती से एकता का संदेश हमेशा से दिया जाता रहा है। मुंशी प्रेमचंद पार्क में हुए इस आयोजन में रीति रिवाजों का पूरा ख्याल रखते हुए पहले मुस्लिम भाइयों की आरती उतारी फिर मिठाई खिलाकर राखी बांधी। राखी बांधने पर मुस्लिम भाइयों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी बहनों को उपहार में एक-एक पौधा दिया।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : सीएम योगी ने बच्चों से मिलाया हाथ, दुलार के साथ दिया आशीर्वाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link