लखनऊ, 30 मार्च 2026:
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद योगी सरकार ने अगले ही दिन सोमवार शाम 27 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इस सूची में एक आईजी और अन्य एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। कई जिलों के पुलिस कप्तानों को हटाकर उन्हें पीएसी और अन्य पदों पर तैनात किया गया है।
तबादला सूची के अनुसार चन्द्र प्रकाश को पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) लखनऊ से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) के पद पर तैनात किया गया है। वहीं कई जिलों के एसपी को पीएसी बटालियनों में भेजा गया है। शाहजहांपुर, एटा, महोबा, रामपुर, कौशांबी, चंदौली, अमरोहा, मऊ, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, महाराजगंज, हमीरपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ जैसे कई जिलों के कप्तान को बदला गया है। नई तैनाती में कई अधिकारियों को दूसरे जिलों का चार्ज दिया गया है।

कमिश्नरेट और पीएसी में भी फेरबदल
लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी और आगरा कमिश्नरेट में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। डीसीपी स्तर के अधिकारियों को जिलों में कप्तान बनाकर भेजा गया है। पीएसी की विभिन्न वाहिनियों में भी नए सेनानायकों की तैनाती की गई है। सरकार के इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
देखें तबादले की पूरी लिस्ट….







