Bihar

प्रशासन द्वारा यात्रा रोकने पर भड़के गिरिराज सिंह, विरोध जताने बीच सड़क किया हनुमान चालीसा का पाठ

बिहार, 23 अक्टूबर, 2024

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हिंदू स्वाभिमान यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारी पर भड़क गए। बताया जा रहा है कि यात्रा जब शहर के गांधी चौक पहुंची और गिरिराज सिंह लोगो को संबोधित करने लगे। इसी दौरान विधि व्यवस्था संभाल रहे एसडीपीओ गौतम कुमार लोगों को वहाँ से हटाने लगे और आगे बढ़ने को कहा। जिसे देख कर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भड़क गए और कहा कि आप दंगा भड़काना चाहते हैं। फिर उन्होंने एसपी को फोन लगाया मगर ऑफ होने पर डीएम से बात की। वही नाराज होकर वे बीच सड़क पर ही कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा पढ़ने लगे। गिरिराज सिंह ने सख्त लहजे से कहा कि अगर कोई ताजिया निकलती तो आप में हिम्मत थी रोकने की?


बता दें कि पहले यात्रा का समापन शहर के रूईधासा मैदान में होना था, जहाँ सारी तैयारी की गई थी। लेकिन बाद में संगठन के द्वारा गांधी चौक पर ही यात्रा को समाप्त करने की घोषणा कर दी ।जिसके बाद गांधी चौक पर गिरिराज सिंह लोगो को संबोधित करने वाले थे लेकिन जब वहां से कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाने लगा तो उसे देख कर वो भड़क गए ।गिरिराज सिंह ने कहा कि यह कैसा कानून है ,मैने तो सिर्फ दस मिनट मांगा था ,मैं यहां अनशन करने तो नहीं बैठ रहा था। लेकिन पुलिस शायद यह नहीं चाहती इसीलिए मुझे कहना पड़ेगा कि लगता है अब मुझे यही रहना पड़ेगा ।उन्होंने कहा कि मुझे हिन्दू होने का गर्व है और कोई मुझे यह कहने से रोकता है तो जब तक शरीर में मेरे खून है तब तक विरोध करता रहूंगा ।इस दौरान कार्यकर्ता जय श्री राम और भारत माता की जय का नारा लगा रहे थे ।करीब पंद्रह मिनट के संबोधन के बाद उनका काफिला फिर आगे बढ़ गया ।

ये भी पढ़ें  ऑपरेशन सिंदूर के बाद घर लौट रहे एयरफोर्स जवान की ट्रेन दुर्घटना में मौत, 7 मई को हुई थी शादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button