Uttar Pradesh

मायावती के पोस्टर के सामने अश्लील वीडियो बनाने पर युवक गिरफ्तार

सहारनपुर,23 अक्टूबर 2024

मायावती के पोस्टर के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया। वीडियो में युवक करवा चौथ का व्रत तोड़ता दिखाई दे रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और बसपा व अन्य संगठनों में रोष फैल गया।

बसपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोपी लवेश को रामपुर कलां से गिरफ्तार किया गया, और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वीडियो वायरल होने के बाद दलित समाज के लोग मौके पर इकट्ठा हुए, जिनको पुलिस ने समझाकर शांत किया।

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल ने सहारनपुर के पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की मांग की है, कहा कि वीडियो वायरल होने से दलित समाज में रोष है। उन्होंने डीजीपी को चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो दलित समाज सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  आगरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया 57वें शिक्षक संघ कार्यक्रम में शिरकत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link