StateUttar Pradesh

वाराणसी के दुर्गाबाड़ी में श्याम खाटू इंटरप्राइजेज से 45.40 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

हरेन्द्र दुबे
वाराणसी, 23 अक्टूबर 2024:
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार की भोर में लगभग 3:00 बजे चार अज्ञात चोरों ने दुर्गाबाड़ी स्थित श्याम खाटू इंटरप्राइजेज पर धावा बोलकर 45.40 लाख रुपये की नकदी और कुछ सोने-चांदी के सिक्के लेकर फरार हो गए। चोरी की यह घटना श्याम खाटू इंटरप्राइजेज के मालिक पवन टेबरीवाल की एजेंसी पर हुई, जहां तीन दिनों की बिक्री का कैश कलेक्शन रखा हुआ था।

पवन टेबरीवाल ने बताया कि उन्हें सुबह उनके कर्मचारियों से सूचना मिली कि एजेंसी के शटर का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि एजेंसी के भीतर और बाहर के सभी ताले टूटे हुए थे और लॉकर में रखा हुआ 45 लाख 40 हजार रुपये चोरी हो चुका था। इसके साथ ही त्योहार के मौके पर व्यापारियों को देने के लिए रखा गया सोने और चांदी का सिक्का भी गायब था।

चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ निरीक्षण किया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कोतवाली और अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस का दावा है कि वे जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।

ये भी पढ़ें  "ओपी राजभर: मोदी सरकार की अगुवाई में होगी जातीय जनगणना"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link