Uttarakhand

धामी सरकार ने भाजपा नेताओं को सौंपे दायित्व… परिषद, आयोग व समितियों में मिली तैनाती

कुमाऊं-गढ़वाल दोनों क्षेत्रों से नेताओं को मिला मौका, कई पदों के साथ राज्यमंत्री का दर्जा भी दिया गया

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 4 अप्रैल 2026:

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच धामी सरकार ने संगठन को धार देने के लिए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अलग-अलग सलाहकार समितियों, परिषदों और आयोगों में इनकी तैनाती की गई है। कुछ को राज्यमंत्री का दर्जा भी मिला है।

सरकार की ओर से जारी सूची में कुमाऊं और गढ़वाल दोनों इलाकों में संतुलन साधने की कोशिश की गई है। इसमें नैनीताल के ध्रुव रौतैला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। टिहरी गढ़वाल के विनोद सुयाल को युवा कल्याण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। टिहरी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

चंपावत के मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। देहरादून के कुलदीप सिंह बुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। चारु कोठारी को राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद में उपाध्यक्ष बनाया गया है। चंपावत की हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

अल्मोड़ा के गोविंद पिलखुवा को हथकरघा और हस्तशिल्प विकास परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। देहरादून के बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग, चमोली के प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग और अशोक वर्मा को पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद में उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा खेम सिंह चौहान को उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद व सीमा चौहान को मत्स्य विकास प्राधिकरण में सदस्य बनाया गया है, जबकि भावना मेहरा को भी एक सलाहकार निकाय में शामिल किया गया है।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button