हरेंद्र धर दुबे
गोरखपुर, 4 अप्रैल 2026:
गोरखपुर के इस्लामिया कॉलेज में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वो यहां आयोजित ईद व होली मिलन’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में 2027 में सपा सरकार बनने का दावा किया।
मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भरोसा जताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सपा प्रमुख महिलाओं के मुद्दों पर गंभीर हैं और सरकार बनने पर महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए बड़े स्तर पर काम होंगे।
नसीमुद्दीन ने कहा कि वे अब पूरी तरह से समाजवादी विचारधारा के साथ हैं। सपा ही ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। हम सारे पर्व एक साथ मिलकर मनाते हैं। आज हमने यहां ईद व होली मिलन समारोह एक साथ मनाया है। उन्होंने कहा हम लोग अभी तक 52 जगह ऐसे आयोजन कर चुके हैं और आगे भी इसका सिलसिला चलता रहेगा।
READ MORE






