Gorakhpur

स्थापना दिवस: योगी ने सेल्फी लेकर फहराया पार्टी का झंडा, कहा…भाजपा की पहचान विचार व संस्कार

गोरखनाथ मंदिर से सीएम ने दिया संदेश, सोशल मीडिया पोस्ट में पार्टी की विचारधारा और अंत्योदय के संकल्प को बताया मूल आधार

गोरखपुर, 6 अप्रैल 2026:

भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का झंडा फहराया। इस मौके पर उन्होंने मौजूद सांसद, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सेल्फी भी ली और सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान योगी ने कहा कि भाजपा की विकास यात्रा सिर्फ सत्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्कार और विचार पर आधारित सफर है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय के जरिए राष्ट्र निर्माण को आगे बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बताते हुए कहा कि यह केवल एक संगठन नहीं, बल्कि दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के लोकतांत्रिक मूल्यों और जीवन दर्शन से जुड़ी एक जीवंत विचारधारा है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ रहा यह संगठन आज एक बड़े वटवृक्ष की तरह खड़ा है, जो सेवा, समर्पण और संस्कार के जरिए देश की जनता की उम्मीदों को ताकत दे रहा है।

Advertisement

गोरखनाथ मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम में सांसद रविकिशन, महापौर मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह और प्रदीप शुक्ल समेत कई जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Tiranga Yatra: योगी संग चल पड़ा पूरा गोरखपुर, हर हाथ में तिरंगा, हर जुबां पर वंदे मातरम्

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link