Lucknow City

स्थापना दिवस पर BJP का जनसंपर्क मिशन शुरू, काकोरी से गांव चलो का बिगुल

लखनऊ में जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, संगोष्ठी में महापुरुषों के विचार और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 6 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के काकोरी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को पार्टी का स्थापना दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे महापुरुषों के आदर्शों और पार्टी की नीतियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी जोर दिया।

WhatsApp Image 2026-04-06 at 5.44.24 PM

उन्होंने विशेष रूप से 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलने वाले गांव चलो अभियान का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत चिन्हित गांवों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जाए और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व विचार परिवार से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाए। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री धीरेंद्र पांडेय ने किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, केके अवस्थी, हंसराज रावत, अरविंद यादव, हंसराज लोधी, सुदर्शन यादव, महामंत्री गौरव सिंह चौहान, अंकित गुप्ता, मंत्री धीरेंद्र मौर्य, कामता रावत, विवेक सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button