Lucknow City

लखनऊ का कुढ़ा बना यूपी का दूसरा जल अर्पण गांव, ग्रामीणों ने संभाली पानी की जिम्मेदारी

लखनऊ के मोहनलालगंज की कुढ़ा ग्राम पंचायत उत्तर प्रदेश का दूसरा 'जल अर्पण गांव' बन गई है, जहां अब ग्रामीण और पंचायत मिलकर पूरे गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और निगरानी करेंगे

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 21 जनवरी 2026:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील स्थित कुढ़ा ग्राम पंचायत ने प्रदेश में नई मिसाल कायम करते हुए उत्तर प्रदेश का दूसरा ‘जल अर्पण गांव’ बनने का गौरव हासिल किया है। आज आयोजित जल अर्पण दिवस समारोह में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्राम प्रधान अमरीश कुमार को प्रतीक स्वरूप जल कलश सौंपकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर गांव के लोग और अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने इस उपलब्धि पर खुशी जताई।

ग्रामीणों के हाथ में पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें:

जल अर्पण गांव बनने के बाद कुढ़ा में पेयजल आपूर्ति की पूरी जिम्मेदारी अब ग्राम पंचायत और ग्रामीणों के हाथों में होगी। ग्राम प्रधान और ग्रामीण मिलकर जलापूर्ति की व्यवस्था का संचालन और निगरानी करेंगे। जलशक्ति मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हर घर जल योजना गांवों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। उन्होंने पानी के संरक्षण और उसके सही उपयोग पर विशेष जोर दिया।

WhatsApp Image 2026-01-21 at 4.59.44 PM

परियोजना की लागत और लाभ

मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत 2 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से तैयार परियोजना में 550 परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मंत्री और अधिकारियों ने नल से पानी पीकर उसकी गुणवत्ता की पुष्टि भी की।

बच्चों ने भी दिया संदेश

कार्यक्रम से पहले स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। योजना के तहत कार्यदायी संस्था अगले 10 वर्षों तक संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी निभाएगी। इस पहल से न केवल कुढ़ा गांव में पेयजल की सुविधा सुनिश्चित होगी, बल्कि यह अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में व्यापारियों की एकजुट ताकत : 9 इकाइयों का गठन, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दिलाई शपथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button