Lucknow City

ग्रीन कॉरिडोर को मिलेगा सुल्तानपुर रोड का सहारा, 4-लेन सड़क से लखनऊ की कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट

पिपराघाट से शहीद पथ के बीच बन रहे कॉरिडोर का विस्तार, 33 करोड़ की लागत से बनेगी 1.8 किमी सड़क, 10 लाख आबादी को सीधा फायदा

लखनऊ, 8 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में यातायात को सुगम और तेज बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पिपराघाट से शहीद पथ के बीच विकसित हो रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सुल्तानपुर रोड से भी सीधे जुड़ जाएगा। इसके लिए आर्मी लैंड से मरी माता मंदिर तक करीब 1800 मीटर लंबी फोर लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को परियोजना स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस नई सड़क के बनने से गोमतीनगर विस्तार से अर्जुनगंज की ओर आवागमन बेहद आसान हो जाएगा। इससे करीब 10 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

HFTx4eta8AAJiZE

ये भी पढ़ें:

परियोजना के तहत बनने वाली यह फोर लेन सड़क लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी। एलडीए द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यदायी संस्था का चयन भी कर लिया गया है। अब जल्द ही निर्माण कार्य जमीन पर दिखाई देने लगेगा।

Advertisement

उपाध्यक्ष ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे चरण में पिपराघाट से शहीद पथ के बीच बंधा, सड़क, फ्लाईओवर और ब्रिज का निर्माण पहले से चल रहा है। इसी कड़ी में अब सुलतानपुर रोड से कनेक्टिविटी जोड़कर इस रूट को और अधिक उपयोगी बनाया जा रहा है।

इस नई कड़ी के जुड़ने से पुलिस मुख्यालय, ओमैक्स सिटी, इमार टाउनशिप समेत आसपास के बड़े रिहायशी इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, शहर के ट्रैफिक दबाव को भी कम करने में मदद मिलेगी।

HFTx3edbUAElIQ6

निरीक्षण के दौरान प्रथमेश कुमार ने पक्का पुल से डालीगंज के बीच बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे आरओबी और फ्लाईओवर का भी जायजा लिया। अधिकारियों के मुताबिक रेलवे से एनओसी मिल चुकी है। इस पर उपाध्यक्ष ने 15 जून तक आरओबी का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

आरओबी शुरू होने के बाद खदरा, सीतापुर रोड, चौक, हुसैनाबाद और बसंतकुंज जैसे घनी आबादी वाले इलाकों को जाम से राहत मिलेगी और शहर की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ में छठ महापर्व की भव्य तैयारी : CM योगी देंगे सूर्य को अर्घ्य, 27-28 अक्टूबर को अवकाश की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link