Lucknow City

Airfare को लगा ब्रेक! लखनऊ से दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों की उड़ानें हुईं सस्ती… जानें रेट

यात्रियों की कमी का असर! सात महीने बाद गिरा आसमान छूता किराया, दिल्ली-मुंबई रूट पर सबसे ज्यादा राहत, एयरलाइंस ने बढ़ते किराये को काबू में लाने के लिए शुरू किया मंथन

लखनऊ, 11 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पिछले कई महीनों से आसमान छू रहे विमान किराया अब धीरे-धीरे जमीन पर आ गया है। यात्रियों की संख्या में कमी के चलते दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बंगलूरू, कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के लिए उड़ानों के टिकटों के दाम में उल्लेखनीय गिरावट आई है। एयरलाइंस भी यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए किराये को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने पर मंथन कर रही हैं।

होली के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के कारण हवाई टिकटों के दाम सामान्य से चार से पांच गुना तक बढ़ गए थे। गर्मी की छुट्टियों में भी किराये में खास कमी नहीं आई। इसके बाद पश्चिमी देशों में युद्ध के चलते ईंधन संकट और विमानन ईंधन की बढ़ी लागत ने हवाई यात्रा को और महंगा कर दिया। महंगे टिकटों का असर यात्रियों की संख्या पर पड़ा और अब मांग कमजोर होने के बाद एयरलाइंस को किराये में कटौती करनी पड़ी है।

लखनऊ से दिल्ली और मुंबई के रूट पर सबसे अधिक फ्लाइट

ये भी पढ़ें:

लखनऊ से दिल्ली और मुंबई के रूट पर सबसे अधिक उड़ानों का संचालन होता है और इन दोनों रूटों पर यात्रियों को सबसे ज्यादा राहत मिल रही है। मुंबई के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान का किराया 7,746 रुपये, एयर इंडिया एक्सप्रेस का 8,057 रुपये और एयर इंडिया का 8,217 रुपये से शुरू हो रहा है। पहले यही टिकट 10 हजार रुपये से अधिक में मिल रहे थे।

18 हजार वाला टिकट अब 7 हजार में

दिल्ली के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान 5,233 रुपये, एयर इंडिया एक्सप्रेस 5,284 रुपये और एयर इंडिया की उड़ान 5,703 से 7,721 रुपये में उपलब्ध है। हैदराबाद की इंडिगो उड़ान का किराया भी घटकर 8,392 रुपये हो गया है, जबकि त्योहारी सीजन में यह 15 से 18 हजार रुपये तक पहुंच गया था।

बंगलूरू के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान का टिकट 7,339 रुपये और इंडिगो का 7,342 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता की इंडिगो उड़ान 7,080 रुपये और अहमदाबाद की उड़ान 7,447 रुपये में उपलब्ध है। ऐसे में फिलहाल हवाई सफर करने वालों के लिए महंगे किराये से राहत का दौर शुरू होता दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें  घर में बना रहे थे कच्ची शराब...पड़ोसी की शिकायत पर दबंगों का हमला, तीन घायल

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button