National

सौरव गांगुली के घर पर पुलिस का पहरा बढ़ा, धमकी भरे खत में पूरे परिवार को खत्म करने की चेतावनी

पूर्व इंडियन क्रिकेटर को लगातार छह महीने से आ रहे थे धमकी भरे लेटर, इस बार भाषा ज्यादा आक्रामक होने पर परिवार ने पुलिस से की शिकायत, शुरुआती जांच में कूरियर के जरिए भेजे जाने की बात सामने आई

न्यूज डेस्क, 11 अगस्त 2026:

पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Sourav Ganguly को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी में सिर्फ गांगुली ही नहीं, उनकी पत्नी डोना गांगुली समेत पूरे परिवार को खत्म करने की बात लिखी गई है। मामला सामने आने के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

छह महीने से आ रहे थे धमकी भरे खत

परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पिछले करीब छह महीने से गांगुली के नाम इस तरह के पत्र लगातार आ रहे थे। शुरुआत में इन्हें किसी उत्साही फैन की हरकत मानकर नजरअंदाज किया गया, लेकिन हाल के पत्रों में इस्तेमाल की गई भाषा बेहद आक्रामक थी। इसके बाद पुलिस से संपर्क करने का फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें:

ऑफिस में मिला नया लेटर, फिर दर्ज हुई शिकायत

सोमवार को बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) अध्यक्ष के कार्यालय में दो नए पत्र मिले। अंग्रेजी में लिखे गए इन पत्रों में सौरव गांगुली, उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी दी गई। परिवार के करीबी लोगों को भी नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद ठाकुरपुकुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। राज्य के सुरक्षा विभाग को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस भेजने वाले तक पहुंचने में जुटी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पत्रों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये लेटर कथित तौर पर उत्तर 24 परगना के बेलघरिया इलाके से कूरियर के जरिए भेजे गए हैं। अब पुलिस भेजने वाले की पहचान, उसके मकसद और पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  यूपी में आठ आईपीएस अफसरों के तबादले, वाराणसी के ज्वाइंट सीपी व एटीएस के डीआईजी हटे

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button